पाटन में नवोदय स्कूल में एडमिशन के लिए एग्जाम:429 स्टूडेंट्स हुए शामिल, 22 रहे अनुपस्थित
पाटन में नवोदय स्कूल में एडमिशन के लिए एग्जाम:429 स्टूडेंट्स हुए शामिल, 22 रहे अनुपस्थित
पाटन : पाटन के श्री जगन्नाथ दीवान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 451 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 429 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22 अनुपस्थित रहे।
दो केंद्रों पर हुई परीक्षा
विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुई। वाइस प्रिंसिपल महिपाल ढीलान ने बताया कि श्री जगन्नाथ दीवान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 264 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं, जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 187 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर कुल 451 विद्यार्थियों में से 429 ने परीक्षा दी और 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578881
