नवलगढ़ में कांग्रेस के मंजीत बने उप प्रधान:भाजपा की बबीता सैनी को 3 वोट से हराया, कल कांग्रेस की सुभीता सीगड़ बनी थीं प्रधान
नवलगढ़ में कांग्रेस के मंजीत बने उप प्रधान:भाजपा की बबीता सैनी को 3 वोट से हराया, कल कांग्रेस की सुभीता सीगड़ बनी थीं प्रधान
नवलगढ़ : कांग्रेस के मंजीत सिंह नवलगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा की बबीता सैनी को 3 वोट से हराया।मंजीतसिंह को 10 और बबीता सैनी को 7 वोट मिले। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 9, भाजपा को 6 और अन्य को 2 वार्डों में जीत मिलीं थी। सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा दोपहर 3 बजे मतदान हुआ। सबसे पहले भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की ओर से डॉ. राजपाल शर्मा प्रत्याशियों के साथ मतदान के लिए पहुंचे। इससे पहले 27 नवंबर को नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस की सुभीता सीगड़ ने जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579462


