[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से दो युवकों की मौत:मशीन छोड़कर भागा ड्राइवर, ग्रामीणों ने 3 घंटे प्रदर्शन के बाद उठाया शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से दो युवकों की मौत:मशीन छोड़कर भागा ड्राइवर, ग्रामीणों ने 3 घंटे प्रदर्शन के बाद उठाया शव

तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से दो युवकों की मौत:मशीन छोड़कर भागा ड्राइवर, ग्रामीणों ने 3 घंटे प्रदर्शन के बाद उठाया शव

जोधपुर : जोधपुर के निकटवर्ती ओसियां-चेराई रोड पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार हाइड्रा ने आगे चल रही साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने हॉस्पिटल ले जाते दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद लोग शव उठाने के लिए राजी हुए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाया हैं।

ओसियां पुलिस ने बताया- चेराई के रामनगर निवासी हरीश मेघवाल (20) जेठाराम और चेराई बड़ा बास निवासी जीतूसिंह पुत्र लादूसिंह मंगलवार शाम मजदूरी करके साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ओसियां-चेराई रोड पर पीछे से आई एक हाइड्रा के चालक ने तेज रफ्तार में मशीन दौड़ाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी।

हाइड्रा का चालक मशीन छोड़कर भागा

हाइड्रा की टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पूरी तरह बिखर गई और उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइड्रा का चालक मशीन वहीं पर छोड़ भाग निकला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को ओसियां हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को ओसियां हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे

हादसे की सूचना मिलने पर ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित अन्य की टीम भी मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने हाइड्रा का मालिक रालोपा नेता को बताते हुए उसके और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने, मृतकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मौके की स्थिति को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया।

ओसियां-चेराई मार्ग पर करीब तीन घंटे तक लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरना देकर बैठे रहे। लेकिन पुलिस की ओर से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए लगातार समझाइश के बाद आखिरकार रात 9 बजे के बाद लोग शव उठाने के लिए माने। फिलहाल, दोनों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। बुधवार सुबह दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77