डुमरा, सोटवारा व कसेरू में विकसित कृषि संकल्प कैंप का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी
डुमरा, सोटवारा व कसेरू में विकसित कृषि संकल्प कैंप का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : ग्राम पंचायत डुमरा, सोटवारा एवं कसेरू में आज विकसित कृषि संकल्प कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा सतत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान करना था।
कैंप में कृषि एवं उद्यान विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृषि उत्पादन के मूल मंत्र, कृषि विपणन, फसल बीमा, उन्नत बीजों की जानकारी, जैविक खेती, पशुपालन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इन विषयों के माध्यम से किसानों को न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें इन तकनीकों से होने वाले लाभों के प्रति भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दस पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय कृषि अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
नवलगढ़ पंचायत समिति प्रधान दिनेश सूंडा,
कृषि विभाग से डॉ. राजेश नागर, डॉ. सुभाष सीगड़, डॉ. शिशराम जाखड़, कविता कुमारी, सुनिता महला एवं पंचायत प्रशासन से सरपंच बुधराम महला, ग्राम विकास अधिकारी संध्या कुमारी, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप, कनिष्ठ सहायक अमिता, ताराचंद महला आदि कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।