[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय सेना के सम्मान में 30 मई को निकलेगी सरदारशहर में भव्य तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भारतीय सेना के सम्मान में 30 मई को निकलेगी सरदारशहर में भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में 30 मई को निकलेगी सरदारशहर में भव्य तिरंगा यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : बहादुरसिंह कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शहीदों के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं है। इसके उपलक्ष में सरदारशहर मे तिरंगा यात्रा का आयोजन आगामी 30 मई को सांय 4 बजे गणगौरी घाट, ताल मैदान से गाँधी चौक तक निकलेगी।

बैठक में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रूप देने के लिए सार्थक चर्चा की। सभी कार्यकर्त्ताओं को तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा ने पूर्व सैनिकों, समस्त शहरवासियों एवं तमाम सामाजिक संस्थाओं से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, जिला मंत्री श्याम पारीक, पार्षद दीपक बैद, नगर अध्यक्ष मुकेश भामा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता दुनीचंद जोशी, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन मोयल, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, युवा मोर्चा महामंत्री गुरु धानका, एडवोकेट राकेश सैनी, प्रशांत स्वामी, रामनिवास पारीक, नीरज माटोलिया, विक्रम सैनी, मुकेश प्रजापत, पुनीत मोयल, गंगाबिशन सिद्ध, शिवभगवान सिद्ध आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles