कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी घायल:गौरक्षकों ने पशु चिकित्सालय में कराया उपचार, भोजन और पानी की व्यवस्था
कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी घायल:गौरक्षकों ने पशु चिकित्सालय में कराया उपचार, भोजन और पानी की व्यवस्था
चिड़ावा : चिड़ावा में सूरजगढ़ मोड़ के पास कुत्तों के हमले से एक मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिव टिफिन सेंटर के संचालक ने वॉट्सऐप ग्रुप पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरक्षक आकाश योगी और अभिषेक पारीक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मोर को कुत्तों से बचाकर राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सक नगेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, दिनेश कुमार, अभिषेक शर्मा और राजेश सिंघला की टीम ने मोर का इलाज किया।
चिकित्सकों के अनुसार मोर का एक पैर टूटा हुआ था। उसके पंख में भी चोटें आई थीं। टीम ने तुरंत आवश्यक चिकित्सा दी। मोर के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई। गौरक्षक आकाश योगी ने कहा कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। इसकी रक्षा करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। स्थानीय लोगों ने गौरक्षकों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043619


