[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का फतेहपुर दौरा:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बिकानेर से जयपुर लौट रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का फतेहपुर दौरा:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बिकानेर से जयपुर लौट रही थी

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का फतेहपुर दौरा:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बिकानेर से जयपुर लौट रही थी

फतेहपुर : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गुरुवार शाम फतेहपुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बिकानेर से जयपुर लौटते समय बिकानेर रोड स्थित अनोखी होटल के पास उनका काफिला रुका। भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद और वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी राजे के साथ मौजूद थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भागीरथ जाखड़, रामवतार बिजारणियां, रामनिवास सैनी, विनोद महला, शभुप्रसाद पारिक और महेश शर्मा उपस्थित थे। विनायक कॉलेज से राजेन्द्र राड़, इस्लाम खां और हरिश आचार्य भी मौजूद रहे। पार्षद दिनेश बियांला, सावंरमल सियोदिया और सूर्य प्रकाश आचार्य ने, पूर्व पार्षद ओम बलारा समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles