गाय से बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर टकराई:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर होने पर हिसार रेफर
गाय से बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर टकराई:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर होने पर हिसार रेफर

सादुलपुर : सादुलपुर से हिसार की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे पुलिया के पास ईंट भट्ठे के निकट यह हादसा हुआ। राजगढ़ से आ रही कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए। घायलों की पहचान 30 वर्षीय अशोक कुमार, 27 वर्षीय मनजीत और 30 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। मनजीत और प्रदीप कुमार की स्थिति स्थिर बताई गई है। अशोक कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। उनका वहां उपचार जारी है।