[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने की धमकी:मुख्य सचिव की मीटिंग की जगह बदली, पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने की धमकी:मुख्य सचिव की मीटिंग की जगह बदली, पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने की धमकी:मुख्य सचिव की मीटिंग की जगह बदली, पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

सीकर : सीकर में कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में आयोजित होने वाली मुख्य सचिव सुधांशु पंत की बैठक से पहले सीकर कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। कलेक्टर की मेल आईडी पर मेल आया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस परिसर में सर्चिंग अभियान चला रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीकर सीओ सिटी प्रशांत किरण, डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। जो अब सर्चिंग कर रही है।

बता दें कि सीकर में कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में आज मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक होनी थी। 11 बजे के करीब मीटिंग शुरू होनी थी। मीटिंग में शामिल होने के लिए ज्यादातर अधिकारी पहुंच चुके थे। लेकिन अंतिम समय पर मीटिंग की जगह परिवर्तित की गई। अब मीटिंग सीकर पुलिस लाइन में स्थित पुलिस अन्वेषण भवन में चल रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मौजूद कर्मचारी।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मौजूद कर्मचारी।

RDX से उड़ाने का मेल आया था

सीकर कलेक्टर के निजी सहायक सर्वेश माथुर ने बताया कि ऑफिस खुलने के साथ ही सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच कलेक्टर साहब की मेल आईडी पर कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने का मेल आया था। जिसके बाद कलेक्टर को अवगत करवाया गया। मेल में किसी ग्रुप का सा नाम लिखा हुआ था।

इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया है। पुलिस अब अभियान चला रही है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार में मुख्य सचिव सुधांशु पंत की मीटिंग होनी थी।जिसे अब पुलिस लाइन में पुलिस अन्वेषण भवन में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles