भाजपा ने फतेहपुर में निकाली तिरंगा यात्रा:ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में 3 किमी लंबी यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल
भाजपा ने फतेहपुर में निकाली तिरंगा यात्रा:ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में 3 किमी लंबी यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल
फतेहपुर : फतेहपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा 3 किलोमीटर लंबी रही।यात्रा की शुरुआत अमृत नाथ आश्रम से हुई। महंत नर हरि नाथ जी महाराज ने तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा चमडिया कॉलेज, चुरु बस स्टैंड, पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट बस स्टैंड और छतरिया बस स्टैंड होते हुए श्री बुद्ध गिरी सिटी नेचर पार्क पर समाप्त हुई।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के समर्थन में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, राम अवतार रूथला, विनोद कटारिया, सुशील वाल्मीकि, अशोक शर्मा, विद्याधर और प्रमोद महरिया सहित सैकड़ों कस्बेवासी शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930538

