बीदासर में शहरी समस्या समाधान शिविर, 13 में से 8 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
बीदासर में शहरी समस्या समाधान शिविर, 13 में से 8 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राज्य सरकार के “शहरी समस्या समाधान शिविर–2026” के तहत सोमवार को नगरपालिका सभागार में वार्ड संख्या 11 व 12 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर नोडल प्रभारी मुकेश कुमार स्वामी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने लोगों को शिविर की जानकारी देकर योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, सड़क लाइट, नालियों और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर पट्टा नवीनीकरण, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण, जनाधार, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कार्य किए गए।
शिविर में प्राप्त 13 आवेदनों में से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान विद्युत, राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पीडब्ल्यूडी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222427


