[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली,मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया ओर लगाए मुर्दाबाद के नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली,मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया ओर लगाए मुर्दाबाद के नारे

सिंघाना में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली,मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया ओर लगाए मुर्दाबाद के नारे

सिंघाना :मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ सिंघाना में कांग्रेस डेलीगेट शकुंतला यादव के नेतृत्व में शनिवार शाम को महिलाओं द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद, विजय शाह मुर्दाबाद व भारतीय सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगे। इस दौरान सेकड़ो महिलाए रैली में शामिल हुई, रैली सर्किल पर पहुंचने के बाद मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया गया साथ ही मंत्री को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई। यह पूरा विरोध प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें शकुंतला यादव नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान कौशल्या देवी, सुनीता, आरती, खुशबू, सुनीता देवी, सविता, सुशीला, आशा, प्रीति, पिंकी, चमेली देवी, माया देवी, अर्चना यादव, उर्मिला देवी, सरोज देवी, भतेरी देवी, किरण देवी, मनिषा व रोशन देवी सहित अनेक महिलाओं ने विरोध जताया।

Related Articles