[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनिल लाम्बा अध्यक्ष और खादिम अली मंत्री निर्वाचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनिल लाम्बा अध्यक्ष और खादिम अली मंत्री निर्वाचित

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)‌ के चुनाव संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा चूरू का वार्षिक अधिवेशन और चुनाव भंवर लाल कस्वां (प्रदेश उपाध्यक्ष) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी रामनिवास मोगा (प्रधानाचार्य थे। प्रतिवेदन ब्लॉक मंत्री खादिम अली ने प्रस्तुत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर लाल कस्वां ने संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति को सार्वजनिक शिक्षा पर कुठाराघात बताया और कहा कि शिक्षा बचाने के लिए संगठन को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। कस्वां ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग के लिए संगठन राजधानी जयपुर का घेराव करेगा। सभाध्यक्ष बजरंग मील द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के घोषणा के बाद नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल लाम्बा, सचिव खादिम अली, संरक्षक बेगराज ईशराण, कोषाध्यक्ष कमल कुमार रक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बुडानिया, उपाध्यक्ष (शहरी) पवन किशोर बड़थवाल, उपाध्यक्ष (ग्रामीण) राजेन्द्र कस्वां, संघर्ष समिति संयोजक असलम खान, संघर्ष समिति सह संयोजक पूनम चंद रैंगर, संगठन मंत्री अयूब अली खान, सभाध्यक्ष बजरंग लाल मील, संयुक्त मंत्री मुबारिक खान, उप सभाध्यक्ष राजेन्द्र पूनिया, कि कार्यालय मंत्री भवानी सिंह राठौड़, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ईशराण, उपाध्यक्ष महिला सुमित्रा देवी, महिला मंत्री भंवरी मोगा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश भाम्भू, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि आनंद कुमार पूनिया के साथ प्र साथ देवकरण फगेड़िया, रणवीर सिंह मुनड़िया, देवी सिंह कस्वा, यूनस अली, राजेश पूनिया, रोहित नैण, हवा सिंह, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या व में शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार सुंडा ने किया।

Related Articles