बिजली श्रमिक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा:देवकरण सैनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर किया सम्मान
बिजली श्रमिक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा:देवकरण सैनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर किया सम्मान

उदयपुरवाटी : सीकर में नांगल पावर हाउस पर गुरुवार को बिजली श्रमिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दुर्गपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष उपलब्धि के रूप में श्रमिक नेता देवकरण सैनी का सम्मान किया गया। उन्हें अखिल भारतीय बिजली श्रमिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में फतेहचंद कटारिया, एआरओ राजीव कुमार और मंगतूराम वर्मा समेत कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव रखे। श्रमिक नेता सैनी ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में वीरेंद्र सिंह तंवर, सुनील कुमार बुगालिया और एडवोकेट मोतीलाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बद्रीप्रसाद तंवर ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।