झुंझुनूं : भाजपा जिला कार्यालय में पौधरोपण व केक काटकर मनाया शर्मा का जन्म दिवस
भाजपा जिला कार्यालय में पौधरोपण व केक काटकर मनाया शर्मा का जन्म दिवस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : मंड्रेला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पौधरोपण व केक काटकर भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा का जन्म दिवस मनाया। मंडल पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने सोशियल मीडिया जिला संयोजक सुभाष मावंडिया के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ भाजपा नेता कमल कांत शर्मा का जन्म दिवस मनाया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया तथा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश पत्र पढ़ा गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते व पर्यावरण का संदेश देते हुए भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे प्रकृति की सुरक्षा में हम अपना योगदान दे सकेंगे।

इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री सैनी, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, सुमेर सिंह कड़वासरा, पुरुषोत्तम सैनी बगड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, महामंत्री राकेश गॉड, दिलीप सैनी, आदित्य सैनी, मनोज सैनी, अनिल सैनी, आकाश सैनी, अभय गॉड, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045148


