[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विष्णु शर्मा बने अटल भाजपा सहयोगी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:नियुक्ति मंच की राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विष्णु शर्मा बने अटल भाजपा सहयोगी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:नियुक्ति मंच की राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई

विष्णु शर्मा बने अटल भाजपा सहयोगी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:नियुक्ति मंच की राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई

झुंझुनूं : काजड़ा गांव के निवासी विष्णु शर्मा को अटल भाजपा सहयोगी मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच की राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई, जिसे मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद पाण्डे ने अनुमोदित किया।शर्मा को उनका नियुक्ति पत्र मंच के राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी प्रमोद यादव द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विष्णु शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा दायित्व है और वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

विष्णु शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।उनकी संगठन क्षमता, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी और अनुशासित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अटल भाजपा सहयोगी मंच का उद्देश्य भाजपा विचारधारा से जुड़े विभिन्न वर्गों और सहयोगी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना और उन्हें संगठित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। शर्मा की नियुक्ति से न केवल क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि इससे मंच को भी नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles