[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्पसंख्यक समाज ‌ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर‌ और अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल्पसंख्यक समाज ‌ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर‌ और अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया

अल्पसंख्यक समाज ‌ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर‌ और अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता ‌ राजेंद्र सिंह राठोड पूर्व प्रतिपक्ष नेता ‌के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में ‌ मनाया गया अल्पसंख्यक समाज ने ‌ रेलवे कब्रिस्तान में पेड़ -पौधे लगाकर एवं चुग्गा घर बनाकर ओर ‌ पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर ‌ पक्षियों के लिए दाने पानी का जीमा लिया और पेड़ पौधों की सार -समाल और पानी डालने का संकल्प लिया ‌ ज्ञात रहे 2023 में राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर राजस्थान की जनता ने 72000 यूनिट रक्तदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसी क्रम में अब अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ‌ बनाने का संकल्प लिया है।‌ आज सुबह राजेंद्र सिंह राठौड़ ,‌ जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ,पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कोटवाद,‌सावरमल गहनोलिया ,के साथ रेलवे कब्रिस्तान पहुंचे जहां पर अल्पसंख्यक समाज ने आपका फूल मालाओं से स्वागत किया ‌ और चुग्गा घर ‌ में दाने डालकर व पेड़ लगाकर परीनडो में पानी डालकर आपने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‌ कब्रिस्तान में दरगाह हजरत ‌ शेर अली शाह एवं सैयद महमूद बुग़दादी की मजार पर आपने चादर चढ़ा कर व फूल चढ़ाकर खिराजे -अकीदत पेश कर दुआएं मांगी।‌

इस अवसर पर कब्रिस्तान कमेटी के हाजी नवाब खान गार्ड, अयाज खान, पार्षद बाबू इस्माइल खान,‌ गफ्फार खान, लियाकत खान, महम्मुद के के, जाकिर के के, मोहम्मद अली खान ‌ मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष, ओवैस खान,‌ ‌ सत्तार खान चायल‌, शराफत खान,खालिद तुगलक, ‌ नवाब खान, आमीन शाह खोखर, ‌‌ आदिल खान, झंडू लुहार, मुंशी लुहार, अली शेर, रोशन कलाल, अकबर खान,‌ बाबू कलाल, अहमद अली खान, साबिर अली, इकरामुउल हक निजामी, ईशाक खान, ‌ आमीन तुगलक, हनीफ खान, बाबर खान एडवोकेट, आजम थीम आदि उपस्थित रहे। राजस्थान ‌ व चूरू विधानसभा की जनता अपने नेता से कितना प्रेम करती है यह उसी का संकल्प है की जनता अपने नेता पुलिस लाइन चूरू में जन्मदिन को संकल्प दिवस ‌ एक उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें जिले भर से लोगों ने शिरकत की और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ‌ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ,प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत,‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, ‌ पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल ,पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अभीनेश महर्षि, पूर्व विधायक अशोक पींचा,‌ प्रदेश महामंत्री डॉ वासुदेव चावला, राजस्थान और हरियाणा के कई दिग्गज नेता मंत्री विधायकों ने शुभकामनाएं देने के लिए चूरू पहुंचे। ‌ चूरू की जनता ने जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाया और पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Related Articles