ढाई साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला:गाल पर दांत से वार, चिल्लाने पर मां ने आकर बचाया; प्राथमिक इलाज के बाद चूरू रेफर
ढाई साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला:गाल पर दांत से वार, चिल्लाने पर मां ने आकर बचाया; प्राथमिक इलाज के बाद चूरू रेफर
चूरू : चूरू के बिसाऊ में एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गांव शेषू निवासी बाबूलाल का बेटा शिवराज गुरुवार की शाम को घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल पर दांत से वार किया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं दौड़कर आईं। उन्होंने तुरंत बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। परिजन लहूलुहान हालत में शिवराज को पहले बिसाऊ के सरकारी अस्पताल ले गए। गाल पर गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2054939

