ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में हुई शुद्धि तो जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में हुई शुद्धि तो जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के वर्षों से अटके काम मौके पर ही हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिले की बीदासर तहसील की लालगढ़ ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में मौके पर ही हरिप्रसाद के राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
शिविर में उपस्थित होकर हरिप्रसाद पुत्र करणाराम ने अवगत कराया कि उनका नाम ग्राम लालगढ़ की जमाबंदी खाता संख्या में गलत है। वह पिछले 10 सालों से कोर्ट-कचहरियों में नाम शुद्धि हेतु चक्कर काट रहे थे, किंतु उनका नाम अभी तक शुद्ध नहीं हुआ था। वह शिविर में अपनी इस समस्या का समाधान चाह रहे थे।
इस पर शिविर प्रभारी ने तुरंत राजस्व विभाग के कार्मिकों से नाम शुद्धि हेतु दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के कार्मिकों ने प्रार्थी के दस्तावेजों को तैयार कर तुरंत प्रार्थी के नाम शुद्धिकरण का आदेश जारी कर दिया। मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि होने पर हरिप्रसाद ने सरकार का आभार जताया और कहा कि सरकार ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से जनकल्याण कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223410


