[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंग मिनीकिट से किसान रामस्वरूप को मिली नई उम्मीद, उन्नत खेती की ओर बढ़े कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंग मिनीकिट से किसान रामस्वरूप को मिली नई उम्मीद, उन्नत खेती की ओर बढ़े कदम

मूंग मिनीकिट से किसान रामस्वरूप को मिली नई उम्मीद, उन्नत खेती की ओर बढ़े कदम

सीकर : ग्राम पंचायत गनेड़ी के किसान रामस्वरूप के लिए कृषि विभाग की योजना खेती में नई उम्मीद लेकर आई है। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उन्हें मूंग फसल का मिनीकिट मिला, जिससे वह बेहतर उत्पादन की उम्मीद जता रहे हैं।

रामस्वरूप ने बताया कि पहले उन्हें उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों की अधिक जानकारी नहीं थी। कृषि विभाग के शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने खेती में बदलाव शुरू किया।

उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज और विभागीय मार्गदर्शन से फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। कृषि योजनाओं से लागत कम होने के साथ आय बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। रामस्वरूप ने अन्य किसानों से भी कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

Related Articles