पुलिस स्थापना दिवस पर 38 पुलिसकर्मी सम्मानित:28 जवानों ने किया रक्तदान, राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर दी प्रस्तुति
पुलिस स्थापना दिवस पर 38 पुलिसकर्मी सम्मानित:28 जवानों ने किया रक्तदान, राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर दी प्रस्तुति
चूरू : चूरू पुलिस लाइन में पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी जय यादव ने पुलिस परेड को मार्चपास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर 38 पुलिसकर्मियों को उत्तम स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों और जवानों ने राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। एसपी जय यादव ने कहा कि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन का विश्वास बनाए रखने और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 28 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। एसपी यादव ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, महिला अपराध अनुसंधान सेल की एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया, त्वरित अनुसंधान सेल के एएसपी सतपाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।