राजस्थान को ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाएंगे: नागर:चूरू में डिस्कॉम अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश
राजस्थान को ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाएंगे: नागर:चूरू में डिस्कॉम अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश
चूरू : राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को चूरू का दौरा किया। जिला परिषद सभागार में डिस्कॉम अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री नागर ने कहा कि भजनलाल सरकार राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे विद्युत कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फील्ड टीम के बेहतर प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने पर जोर दिया।
बैठक में पीएम सूर्यघर योजना के सोलर कनेक्शन, पीएम कुसुम योजना के कनेक्शन और लंबित कृषि व घरेलू कनेक्शन की समीक्षा की गई। चूरू विधायक हरलाल सहारण, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याएं रखीं।
मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं में व्यक्तिगत रुचि लेकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों और आम जनता की सुविधा के लिए विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045930

