युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला:दो बदमाशों ने बातों में उलझाया, तीसरे ने पीछे से किया वार; गंभीर हालत में चूरू रेफर
युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला:दो बदमाशों ने बातों में उलझाया, तीसरे ने पीछे से किया वार; गंभीर हालत में चूरू रेफर
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव पुनरास में एक युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में दिखाया, जहां से चूरू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित विकास (20) घर में मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रोहताश, नरेश और राजूराम वहां पहुंचे। नरेश और राजूराम ने विकास से बातचीत शुरू की। इसी बीच रोहताश ने पीछे से विकास पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले के बाद विकास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
परिजन घायल विकास को निजी वाहन से तारानगर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी। तारानगर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल विकास से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस आरोपी तीनों युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल विकास का अस्पताल में इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033963


