[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया

भारत मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया

झुंझुनूं : केंद्रीय नेतृत्व मा वामन मेश्राम साहेब, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, नई दिल्ली के आह्वान पर देशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया गया। इसी के तहत झुंझुनूं जिले में भी महाबोधि महाविहार मुक्ति के समर्थन में, ईवीएम मशीन के विरोध और बैलेट पेपर से चुनाव के समर्थन में, बहुजन महापुरुषों का अमित शाह द्वारा संसद में अपमान कर आर एस एस की जहरीली विचारधारा फैलाने के विरोध में और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 जो कि गैर संवैधानिक है के विरोध में मा. ओमप्रकाश सेवदा, प्रदेश महासचिव, भारत मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के नेतृत्व में विशाल सफल जेल भरो आंदोलन किया गया।

भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि
आज के जेल भरो आंदोलन को भीम आर्मी झुंझुनूं, समता सैनिक दल झुंझुनूं, आरक्षण अधिकार मंच, झुंझुनूं, डॉ भीमराव अंबेडकर चेरिटेबल ट्रस्ट, झुंझुनूं सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया और आंदोलन में सक्रिय सहभाग किया।

आज के आंदोलन में भारत मुक्ति मोर्चा, महिला संघ, झुंझुनूं की काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर आंदोलन में हिस्सा लिया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल तहसील अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, मा. प्रभुदयाल जागृत,बहुजन क्रांति मोर्चा, झुंझुनूं, मा. नथमल पालीवाल, जिला संयोजक, भारत मुक्ति मोर्चा, झुंझुनूं, मा भीमप्रेमी, जिला प्रभारी BVF, झुंझुनूं, मा. रणधीर सिंह, भारत मुक्ति मोर्चा, मा. राजवीर सिंह, जिला संयोजक, भारतीय युवा मोर्चा, मा. जगदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बीबीएम, राजस्थान, मा हरीराम खुडानिया, मा संजय मूलनिवासी, अशोक किलानिया, शुभकरण बसवाला,सहित सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के लोगों ने शामिल हो कर अपने हक अधिकार के मुद्दों के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी दी।

Related Articles