अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई:राजगढ़ में 21 वर्षीय युवक से देशी पिस्टल बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई:राजगढ़ में 21 वर्षीय युवक से देशी पिस्टल बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगढ़ : चूरू के राजगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के अनुसार आरोपी की पहचान पंकज उर्फ छोटा ठाकुर के रूप में हुई है। वह राजगढ़ के वार्ड नंबर 39 में आईडीएल स्कूल के पीछे रहता है। आरोपी से बरामद पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र की अहम भूमिका रही।