[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रकम लेकर जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

रकम लेकर जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट

रकम लेकर जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट

पिलानी : कस्बे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख तीस हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लूट में प्रयुक्त बाइक हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि गांव बुडावास निवासी अनिल कुमार पुत्र शेरसिंह ने बजाज फाइनेंस से होम लोन लिया था। जब उसने लोन की राशि लौटाने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह से संपर्क किया, तो सुरेंद्र ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा। लेकिन अनिल कुमार ने ऑनलाइन भुगतान में परेशानी का हवाला देते हुए नकद भुगतान की इच्छा जताई।

रुपए लेकर लौटते समय रास्ते में लूट

सिंघाना स्थित कंपनी कार्यालय से बलौदा निवासी सुरेंद्र सिंह नकद भुगतान लेने पिलानी आया था। दोपहर करीब दो बजे, वह अनिल कुमार से तीन लाख तीस हजार रुपए लेकर बाइक से सिंघाना लौट रहा था। जैसे ही वह पिलानी से निकला, दो बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मारकर रोका और विवाद करने लगे। इसी दौरान वे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस लूट के साथ अन्य संभावनाओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22