[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंचित समाज की बैठक हुई:कोटा में 11 अप्रैल को होगा महासम्मेलन, आरक्षण उप वर्गीकरण पर होगी चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंचित समाज की बैठक हुई:कोटा में 11 अप्रैल को होगा महासम्मेलन, आरक्षण उप वर्गीकरण पर होगी चर्चा

चिड़ावा : आरक्षण से वंचित समाज की जिलास्तरीय बैठक चिड़ावा के वाल्मीकि बस्ती स्थित अंबेडकर भवन में सुलताना चेयरमैन घीसाराम चांवरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें वंचित वर्ग आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति राजस्थान द्वारा संपूर्ण राजस्थान में निकाली जा रही वंचित वर्ग अधिकार रथ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। जिसका समापन 11 अप्रैल को कोटा के उमेद स्टेडियम में होगा। जिसमें शामिल होने का न्यौता दिया गया। वक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण में उप वर्गीकरण को लागू करने की बात को समाज हित में बताया।

मुख्य वक्ता बड़ाऊ सरपंच जितेंद्र चांवरिया, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र हठवाल, मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सारवान ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों व बच्चों को लाभ दिलाने के लिए अच्छी शिक्षा व नौकरी के लिए आरक्षण उप वर्गीकरण लागू करवाने की मांग करनी होगी। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।

इस मौके पर सुमेर सिंह, शीशराम, एड.अमित चांवरिया, सुरेश चंदेलिया, कैलाश कांगड़ा, ओमप्रकाश जैदिया, मूलचंद जैदिया, बजरंग ढेंडवाल, बुलाराम चंदेलिया, जमादार विनोद कुमार, श्रवण कुमार जैदिया, ओमप्रकाश चंदेलिया, ओमप्रकाश जैदिया, भागीरथ सारवान मंड्रेला, संजय जैदिया, महेश चंदेलिया, राधेश्याम पंवार, रवि कांगड़ा, नीतिन चंदेलिया, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। संचालन मास्टर विजय चंदेलिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22