[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेक चोरी कर 9.95 लाख रुपए निकालने के दो आरोपियों को भेजा जेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेक चोरी कर 9.95 लाख रुपए निकालने के दो आरोपियों को भेजा जेल

चेक चोरी कर 9.95 लाख रुपए निकालने के दो आरोपियों को भेजा जेल

खेतड़ी : बबाई पुलिस द्वारा घर से चैक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर कर 9.95 लाख रुपयों का भुगतान प्राप्त करने के आरोप में गिरतार दो आरोपियों को जेल भेजा । थानाधिकारी बबाई कैलाश चंद्र ने बताया कि चैक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान प्राप्त करने के मामले में गिरतार आरोपियों ढाणी जालपाला हाल ढाणी आईं वाला निवासी विनोद कुमार सैनी तथा ढाणी जोशी वाला तन मावंडा खुर्द निवासी सुमेर सैनी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के निर्देश दिए गए इस मामले में एक आरोपी पंकज सैनी को पुलिस पूर्व में गिरतार कर जेल भिजवा चुकी है।इनके खिलाफ थाने में 5 फरवरी 2025 को परिवादी वार्ड नंबर 4 डोगर बावड़ी हाल ढाणी आईवाला निवासी सुभाष ने मामला दर्ज करवाया कि मेरा बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा बबाई में है। मैंने चैक बुक जारी करवा रखी थी। जो मेरे घर की आलमारी में रखी थी। उक्त बैंक चैक बुक में सात चैक फाड़ कर अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया तथा मेरे चैको के ऊपर मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग दिनांक को मेरे खाते से 9 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए। दिनांक 29 जनवरी 2025 को सातवें चैक से तीन लाख रुपए भरकर पैसे निकालने का प्रयास किया। तब मुझे बैंक से सूचना मिली इत्यादि पर रिपोर्ट पर थाने में प्रकरण दर्ज कर किया गया।टीम ने अनुसंधान करते हुए इस मामले में ढाणी जालपाला हाल ढाणी आईवाला निवासी विनोद कुमार सैनी, ढाणी जोशी वाली तन मावंडा निवासी सुमेर सैनी व पंकज सैनी उर्फ बुल्ली को गिरतार किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22