[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधिवक्ताओं ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

अधिवक्ताओं ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन

एसीजेएम कोर्ट की फाइल के चिड़ावा स्थानांतरण का विरोध, पिलानी कोर्ट के वकीलों ने की हड़ताल

पिलानी : अभिभाषक संघ पिलानी की ओर से मांग के समर्थन में पिछले कुछ दिनों से चल रहा कार्य बहिष्कार गुरुवार को उग्र हो गया। नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार सुबह एक बैठक कर आन्दोलन को तेज करने की रणनीति बनाई।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर नारे बाजी करते हुए मांग नहीं मानने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा कर दी। आन्दोलनरत अधिवक्ता आक्रोशित हो गये तथा कोर्ट कैपस में नहीं घुसने की घोषणा करते हुए कोर्ट के मुय दरवाजे पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को बार अध्यक्ष रणवीर सिंह खुडानियां,पवन शर्मा, भंवर सिंह परमार, हजारीलाल सूनियां, महेन्द्र सिहाग, राजकुमार लाबा सहित ने सबोधित करते हुए मांगों को जायज ठहराया तथा उचित समाधान नहीं होने तक न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने की घोषणा की।

धरना स्थल पर दिन भर अधिवक्ता पंकज शर्मा, उमेद सिंह, राजकुमार चौधरी,भवानी शंकर शर्मा, अजय कुल्हार, हजारी लाल चौधरी,कुलभान पूनियां एवं अमित चौधरी सहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने झुंझुनूं के न्यायिक अधिकारी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए न्याय की मांग की। धरने पर गोपाल शर्मा, अजीत पापटान, ओमवीर पूनियां, मनोज शर्मा,गौरव पूनियां, रवीन्द्र नेहरा, कमल शर्मा, बबीता कुमारी, संजू सैनी, विमल प्रकाश चांवरिया, राजकुमार, पराग परमार सहित बड़ी संया में अधिवक्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों पिलानी कोर्ट से कुछ फाइलें चिड़ावा ट्रांसफर की गई है। अधिवक्ता इस का विरोध कर रहे हैं। अभिभाषक संघ के आह्वान पर नोटेरी पब्लिक एवं टाईपिस्ट एसोसिएशन भी बहिष्कार में शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22