विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ की बैठक 30 मार्च को
विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ की बैठक 30 मार्च को
चूरू : अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राईट्स एवं एएचटी), पुलिस मुख्यालय, राजस्थान के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जय यादव की अध्यक्षता में 30 मार्च को दोपहर 12.15 बजे पुलिस लाइन सभागार में विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि विशेष अभियान ‘खुशी-नवम’ का प्रमुख उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बच्चों की अधिक से अधिक दस्तयाबी कर गुमशुदगी के प्रकरणों में कमी लाना है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान से जुड़े समस्त स्टेक होल्डर्स को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश प्रदान किए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045103


