हिंदू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा:30 मार्च को सुबह 5:30 बजे से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, राम दरबार की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र
हिंदू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा:30 मार्च को सुबह 5:30 बजे से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, राम दरबार की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र
चिड़ावा : चिड़ावा में 30 मार्च को हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। श्री हरिनाम प्रभात फेरी की ओर से इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग कल्याण प्रभु मंदिर से शुरू होगा। यह यात्रा शनि देव मंदिर, गायत्री मंदिर और पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा के मंदिर से होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद शिवालय, केवलदास मंदिर और गांधी चौक होते हुए पुनः कल्याण प्रभु मंदिर तक जाएगी। कार्यक्रम में राम दरबार की विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बच्चे नृत्य और नाटिकाओं की प्रस्तुति देंगे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह राम दरबार की आरती उतारी जाएगी और पुष्प वर्षा की जाएगी। कल्याण प्रभु मंदिर को गुब्बारों से सजाया जाएगा। यात्रा के समापन पर कल्याण प्रभु को निशान अर्पित किए जाएंगे और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नववर्ष के स्वागत के लिए विभिन्न धार्मिक संगठन पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2093908


