[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज:कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, स्वामी गुणेशानंद ने दी गौ सेवा की सीख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज:कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, स्वामी गुणेशानंद ने दी गौ सेवा की सीख

खेतड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज:कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, स्वामी गुणेशानंद ने दी गौ सेवा की सीख

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर, खेतड़ी में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा गुरुवार को शुरू हुई। भागवत कथा से पहले रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में वाराही देवी मंदिर से सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा वाराही देवी मंदिर से शुरू होकर रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंची। कलश यात्रा का कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा व्यास स्वामी गुणेशानंद जी महाराज रामकृष्ण मठ राजकोट ने भागवत कथा का वाचन किया। कथा व्यास गणेश आनंद जी महाराज ने कथा के पहले दिन कथा का वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मन पवित्र हो जाता है।

श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और हमारे मन को शुद्ध करती है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भागवत कथा सुननी चाहिए। रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि 27 से 29 मार्च तक दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर के दरबार हॉल में भागवत कथा आयोजित होगी। जिसमें कथा व्यास स्वामी गुणेशानंद जी महाराज रामकृष्ण मठ राजकोट भागवत कथा का वाचन करेंगे।

इस अवसर पर निर्भयराम शास्त्री, डॉ राघवेंद्र पाल, प्रदीप सुरोलिया, कालिचरण गुप्ता, रमाकांत वर्मा, कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles