[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में शादी कराने के नाम पर लाखों ठगे:आरोपियों ने शादी के लिए महिला से मिलवाया, रात को घर से फरार हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में शादी कराने के नाम पर लाखों ठगे:आरोपियों ने शादी के लिए महिला से मिलवाया, रात को घर से फरार हुई

सीकर में शादी कराने के नाम पर लाखों ठगे:आरोपियों ने शादी के लिए महिला से मिलवाया, रात को घर से फरार हुई

सीकर : शादी कराने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पैसे लेकर महिला को युवक के पास छोड़कर चले गए। जिसके बाद महिला रात को घर से फरार हो गई। मामला सीकर के खंडेला थाना क्षेत्र का है।

युवक के घर आना-जाना था

एसीजेएम कोर्ट, खंडेला में दी रिपोर्ट में ग्यारसी लाल (28) खंडेला ने बताया कि आरोपी बद्रीनारायण यादव व बनवारीलाल मीणा से काफी लंबे समय से उसकी जान-पहचान है। जिसके कारण आरोपियों का युवक के घर आना-जाना लगा रहता है। आरोपी बद्रीनारायण यादव व बनवारीलाल मीणा ने युवक से कहा कि उनकी पहचान में एक लड़की है। जिसे वह युवक (ग्यारसीलाल) की शादी करवा देंगे। लेकिन करवाने के पैसे लगेंगे।

3 लाख 11 हजार रुपए लेने का आरोप

आरोपियों ने युवक से 1 लाख रुपए लेकर सीमा नाम की महिला से शादी करने को कहा। आरोपियों ने ठग महिला से युवक को मिलवा दिया और शादी करने की बातचीत करवा दी। बाद में आरोपियों ने युवक से 3 लाख 11 हजार रुपए नगद व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी सीमा को युवक के घर छोड़कर चले गए।

घर से फरार हुई सीमा

इसके बाद रात को 12 बजे सीमा घर से फरार हो गई। इसके बाद युवक को शादी के नाम पर की गई ठगी का एहसास हुआ। युवक ने जब आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर खंडेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22