[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में फ्लैट का ताला काटकर 4 लाख कैश-जेवरात चोरी:गार्ड के सामने ही सामान लेकर फरार हुए, बेटे ने स्कूल से आकर देखा तो परिवार को बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में फ्लैट का ताला काटकर 4 लाख कैश-जेवरात चोरी:गार्ड के सामने ही सामान लेकर फरार हुए, बेटे ने स्कूल से आकर देखा तो परिवार को बताया

सीकर में फ्लैट का ताला काटकर 4 लाख कैश-जेवरात चोरी:गार्ड के सामने ही सामान लेकर फरार हुए, बेटे ने स्कूल से आकर देखा तो परिवार को बताया

सीकर : सीकर शहर में उद्योग नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। चोरों ने केवल चार घंटे तक बंद रहे फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फ्लैट से 4 लाख रुपए की नगदी और करीब 6 लाख रुपए के जेवरात चुराकर ले गए। जब बच्चा स्कूल से लौटा तो उसे फ्लैट का लॉक कटा हुआ मिला। इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

बच्चे ने देखा लॉक कटा हुआ था

सीकर के उद्योग नगर इलाके में नवलगढ़ रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में फ्लैट नंबर 614 में रहने वाली संगीता शर्मा ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 25 मार्च को सुबह 10 बजे अपने फ्लैट को लॉक करके ऑफिस चली गई। 2:30 बजे जब उनका बेटा स्कूल से आया तो उसे लॉक कटा हुआ मिला।

इसके बाद जब परिवार ने आकर घर को संभाला तो घर में अलमारी में रखी करीब चार लाख की नगदी गायब मिली। साथ ही अलमारी में रखे 2 मंगलसूत्र, 2 सोने के कड़े, 1 चांदी की तागड़ी सहित अन्य जेवरात गायब मिले। जिनकी वर्तमान कीमत करीब 6 लाख रुपए है। चोरों ने कटर से काटकर इस वारदात को अंजाम दिया।

चोरों द्वारा काटा गया लॉकर।
चोरों द्वारा काटा गया लॉकर।

चोरी के बाद सीढ़ियों से उतरे

पीड़ित परिवार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जो दोपहर 12:03 पर उनकी रेजीडेंसी में दाखिल हुए। इसके बाद बाएं साइड लगी लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचे। इसके बाद एक संदिग्ध ने पहले आसपास देखा और फिर दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लिफ्ट से आने के बाद दोनों ने लिफ्ट को भी रोक दिया था। चोरी करने के बाद दोनों सीढ़ियों से नीचे उतरे।

गार्ड के सामने ही निकले

चोरों ने अपनी बाइक को भी बिल्डिंग में पीछे की तरफ फोर व्हीलर गाड़ियों की जगह खड़ा किया था। आमतौर पर यहां केवल गाड़ियां ही खड़ी होती है। जब चोरों ने बिल्डिंग में प्रवेश किया उस दौरान गार्ड भी अपनी जगह पर नहीं बैठा था। हालांकि जब चोर दोपहर 1:40 के करीब बिल्डिंग से निकले तब गार्ड अपनी सीट पर बैठा हुआ था लेकिन इसके बावजूद उसने दोनों से पूछताछ नहीं की।

बिना नंबर की बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया गया।
बिना नंबर की बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया गया।

एक ने हेलमेट लगाया हुआ था, दूसरे ने टोपी

सीसीटीवी फुटेज में जो दो संदिग्ध रिकॉर्ड हुए हैं। उनमें से एक ने अपने सिर पर टोपी लगाई हुई है। वहीं दूसरे ने हेलमेट पहना हुआ था। एक बार हेलमेट उतारा भी लेकिन जैसे ही सीसीटीवी कैमरा दिखा तो मुंह को साइड में कर लिया। दोनों के पास एक बैग भी था। संभावना है कि इसी में वह कटर लेकर आए और वारदात करने के बाद चोरी का सामान भी इसी बैग में डालकर फरार हो गए।

वहीं सीकर में कोतवाली थाना इलाके में भी फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। डोलियों का बास में स्थित देवकृपा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 में रहने वाले लोकेश शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि चोर उनके फ्लैट में दोपहर के समय ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22