[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सपा सांसद का पुतला फूंका:रामजीलाल सुमन को सांसद पद से हटाने मांग, विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सपा सांसद का पुतला फूंका:रामजीलाल सुमन को सांसद पद से हटाने मांग, विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन

सीकर में सपा सांसद का पुतला फूंका:रामजीलाल सुमन को सांसद पद से हटाने मांग, विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन

सीकर : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान का विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीकर के जाट बाजार में सुमन का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

बोले- वे शूरवीर थे, कभी सिर नहीं झुकाया

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा- सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महान योद्धा एवं भारतवर्ष की अखंडता को प्रतिबद्ध, शक्तिशाली शासक महाराणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कहा जाना न केवल हिंदू समाज बल्कि पूरे देश की जनता को लांछित एवं अपमानित करने वाला कुकृत्य है। हिंदुआ सूरज महाराणा सांगा के जीवन से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्य जो ये सिद्ध करते हैं कि महाराणा सांगा एक शूरवीर योद्धा थे। जिन्होंने कभी आक्रमणकारी, लुटेरों के सामने सर नही झुकाया समझौता करना तो दूर की बात है।

शरीर पर 80 घाव थे

कहा- राणा सांगा ऐसे योद्धा थे जिनका एक हाथ और एक आंख नहीं थी। चलने में लंगड़ाते थे और उनके शरीर पर 80 घाव थे। राणा सांगा ने 1518 बाडी (धौलपुर के पास) बाड़ी युद्ध में लोदी सेना को परास्त कर फतेहपुर सिकरी पर कब्जा किया। 1519 में गुजरात और मालवा संयुक्त मुस्लिम सेना को गागरोन की लड़ाई में परास्त किया। इसके अलावा भी कई बड़े उदाहरण हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा- भारत की पाण संजीवनी, शौर्य एवं हुतात्मा की अमर परंपरा को आहत करके रामजीलाल सुमन ने निर्लज्जता की पराकाष्ठा की है। तुष्टिकरण के लिए देशभक्ति और महापुरुषों लांछित, निंदित एवं अपमानित किया जाना पतन की परिसीमा है।

संसदीय मर्यादाओं के इस बेशर्म उल्लंघन की विश्व हिंदू परिषद कड़ी भर्त्सना करती है। सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद पद से अविलम्ब हटाकर आपराधिक मुकदमा चलाकर दंडित कराया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार का व्यवहार कोई जनप्रतिनिधि नहीं कर पाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22