[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खड़ी स्कूल बस ढलान में लुढ़की:सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की बाइक नीचे आने से क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

खड़ी स्कूल बस ढलान में लुढ़की:सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की बाइक नीचे आने से क्षतिग्रस्त

खड़ी स्कूल बस ढलान में लुढ़की:सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की बाइक नीचे आने से क्षतिग्रस्त

पाटन : पाटन के हसामपुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ढलान पर खड़ी एक निजी स्कूल बस अचानक आगे की ओर बढ़ने लगी और एक बाइक से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शी हार्डवेयर दुकानदार सुंदर वर्मा ने बताया-निजी स्कूल बस का ड्राइवर बस को खड़ा कर दुकान से परचून का सामान लेने चला गया। इस दौरान ढलान होने के कारण बस आगे की ओर बढ़ने लगी। उसी समय गांव के ही शशि अग्रवाल अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहे थे। अचानक, बिना ड्राइवर के आगे बढ़ रही बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और टक्कर मारने के बाद रुक गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तभी एक अन्य ड्राइवर ने आकर बस को मौके से हटाया। बस की टक्कर से बाइक को हुए नुकसान की भरपाई बस ड्राइवर ने कर दी। इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin