भारणी में पेड़ से गिरकर किसान की मौत:5 दिन से इलाज चल रहा था, कीकर की छंटाई करते समय गिरे थे
भारणी में पेड़ से गिरकर किसान की मौत:5 दिन से इलाज चल रहा था, कीकर की छंटाई करते समय गिरे थे
रींगस : रींगस पुलिस थाना इलाके के भारणी गांव में पेड़ की छंटाई करते समय नीचे गिरने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि भारणी निवासी डेविड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पिता फूलसिंह 15 अक्टूबर को खेत में कीकर के पेड़ पर चढ़कर छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिरने से वह घायल हो गए थे। फूलसिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया। 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान फूलसिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके बेटे डेविड ने रींगस पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465262


