पलसाना में महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती मनाई:शस्त्र पूजन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया, वीरता के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
पलसाना में महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती मनाई:शस्त्र पूजन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया, वीरता के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
रानौली : शेखावाटी जनपद के संस्थापक एवं नारी सम्मान और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती एवं विजयदशमी के अवसर पर महाराव शेखाजी सेवा संस्थान पलसाना के देखरेख में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पलसाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु सिंह गोगावास एवं रघुवीर सिंह मदनी रहे। आयोजन के दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभव, योगदान और सामाजिक मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में समाजबंधु पारंपरिक केसरिया साफे और सफेद परिधान में पहुंचे। आसपास के गांवों से आए लोगों की भागीदारी से आयोजन भव्य बन गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराव शेखाजी के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना रहा।
महाराव शेखाजी सेवा संस्थान पलसाना के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर महाराव शेखाजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465260


