नीमकाथाना में महिला अग्रवाल समिति ने किया डांडिया महोत्सव:रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं, फिल्मी गानों पर किया डांस; बच्चियों ने भी लिया हिस्सा
नीमकाथाना में महिला अग्रवाल समिति ने किया डांडिया महोत्सव:रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं, फिल्मी गानों पर किया डांस; बच्चियों ने भी लिया हिस्सा
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के पुराने अग्रवाल भवन में महिला अग्रवाल समिति ने डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने फिल्मी गानों की धुन पर जमकर डांडिया खेला और खूब एंजॉय किया।
रंग-बिरंगे कपड़ों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाई। छोटी बच्चियों ने भी पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
महिला अग्रवाल समाज की अध्यक्ष अनिता गोयल ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद महिलाओं को एक साथ लाना, मेलजोल बढ़ाना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना है। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। पूरा अग्रवाल भवन डांडिया की खनक और संगीत से गूंज उठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465260


