[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना, रानोली और शिश्यू में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:हर्ष जीण की गाथा का मंचन हुआ; भक्तों ने लगाए जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना, रानोली और शिश्यू में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:हर्ष जीण की गाथा का मंचन हुआ; भक्तों ने लगाए जयकारे

पलसाना, रानोली और शिश्यू में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:हर्ष जीण की गाथा का मंचन हुआ; भक्तों ने लगाए जयकारे

रानौली : नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र के समापन के बाद पलसाना, रानोली और शिश्यू में मंगलवार को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए।

पलसाना में तांबी भवन में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को लाम्बी जोहड़ी में विसर्जित किया। वहीं, रानोली और शिश्यू में भी दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोनों स्थानों पर प्रतिमाओं को रेवासा झील में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

हर शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

तीनों स्थानों पर नौ दिनों तक आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हर शाम शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं भजन गायक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। कार्यक्रमों में हर्ष जीण की जीवन गाथा पर आधारित शानदार मंचन भी किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

महानवमी की रात उमड़ी भीड़

महानवमी की रात दुर्गा पूजा पंडालों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धार्मिक प्रस्तुतियों, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और विभिन्न आयोजनों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin