लक्ष्मणगढ़ में आज दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा-विसर्जन:बैंड-बाजे-झांकियों के साथ जोहड़ पहुंचेंगी डेढ़ दर्जन प्रतिमाएं, सोमवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लक्ष्मणगढ़ में आज दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा-विसर्जन:बैंड-बाजे-झांकियों के साथ जोहड़ पहुंचेंगी डेढ़ दर्जन प्रतिमाएं, सोमवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्र के समापन पर सोमवार रात दुर्गा पूजा पंडालों में जागरण, अनुष्ठान और आरती हुई। महानवमी पर घर-घर कन्या पूजन हुआ। वहीं आज विजयदशमी पर प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी और चोपड़ बाजार में सर्वसमाज विजयदशमी उत्सव मनाएगा।
शाम को जोहड़ पहुंचेंगी प्रतिमाएं
विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाएं आज शाम गाजे-बाजे, भजन मंडलियों और आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस के रूप में विसर्जन के लिए जोहड़ पहुंचेंगी। नवरात्र के नौ दिनों तक कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। सार्वजनिक पूजा पंडालों में सुबह-शाम आरती के साथ भजन-कीर्तन, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
संदीप नेता और गोपाल लाटा ने बताया- विजयदशमी पर चोपड़ बाजार में सर्वसमाज की ओर से उत्सव मनाया जाएगा। विसर्जन के लिए जाते समय दुर्गा प्रतिमाओं की आरती उतारकर उनका स्वागत किया जाएगा। आयोजन में सम्मान समारोह, प्रसाद वितरण, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

कबूतरिया कुआं पर महाआरती हुई
कस्बे के कबूतरिया कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर सोमवार रात महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने मां दुर्गा की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मुनवाड़ी स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यहां सजीव झांकियों के कलाकारों ने भजनों की धुन पर कई तरह के करतब प्रस्तुत किए।
डेढ़ दर्जन स्थानों पर सजे थे पंडाल
नवरात्र के दौरान कस्बे में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए थे। नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद मंगलवार को विजयदशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नवरात्र उत्सव का समापन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465279


