पलसाना में दशहरा महोत्सव, रावण दहन देखने उमड़े हजारों लोग:राम-रावण के बीच रोमांचक युद्ध और जीवंत झांकियों ने मन मोहा
पलसाना में दशहरा महोत्सव, रावण दहन देखने उमड़े हजारों लोग:राम-रावण के बीच रोमांचक युद्ध और जीवंत झांकियों ने मन मोहा
पलसाना : पलसाना कस्बे में दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के खेल मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की जीवंत झांकियां सजाई गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
जीवंत झांकियों के साथ रामायण के प्रसंगों का मंचन करते हुए शोभायात्रा खेल मैदान पहुंची। यहां रामायण के पात्रों के बीच युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। पहले लक्ष्मण और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ, इसके बाद हनुमान और रावण के प्रसंगों का मंचन किया गया। अंत में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध का जीवंत प्रदर्शन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध के पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया।
रावण दहन के दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस आयोजन को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानोली थाना अधिकारी सहित पुलिस थाने का जाप्ता जगह-जगह तैनात रहा। वहीं, पलसाना नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कुमावत और नवनिर्वाचित पार्षद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दशहरा महोत्सव के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465262


