[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:नीमकाथाना में कोर्ट के बाहर एक घंटे तक सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:नीमकाथाना में कोर्ट के बाहर एक घंटे तक सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:नीमकाथाना में कोर्ट के बाहर एक घंटे तक सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुनील नटवाडिया के साथ हुई मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को पहले बार रूम में बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का रुख किया। वहां जमकर नारेबाजी की और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। एसडीएम राजवीर यादव ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधिकारियों के नहीं आने से नाराज अधिवक्ताओं ने कोटपूतली-जयपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि पीड़ित एडवोकेट की जेब से पैसे और गले से सोने की चेन छीनी गई है। उन्होंने मामले की गंभीर जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

बाद में एसडीएम, पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक चला सड़क जाम समाप्त हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin