[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में हर्षोल्लास से मनाई महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में हर्षोल्लास से मनाई महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती

सहधर्म समभाव की नीति अपनाकर सभी समाजों को साथ लेकर चलना ही शेखाजी को सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में राजपूत समाज की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह, टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत और पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह शेखावत ने महाराव शेखाजी व जमवाय माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह शेखावत ने महाराव शेखाजी के जीवन, व्यक्तित्व और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने कहा कि महाराव शेखाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर सहधर्म समभाव की नीति पर चलना चाहिए। वर्तमान समय में सभी समाजों को साथ लेकर चलना बेहद जरूरी है। यही महाराव शेखाजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। विजेंद्र सिंह गुढ़ा, हर्षवर्धन सिंह भोड़की और जय सिंह शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंच संचालन विष्णु सिंह राठौड़ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin