बीड़ी पीते वक्त रजाई में लगी आग:60% झुलसी बुजुर्ग महिला, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बीड़ी पीते वक्त रजाई में लगी आग:60% झुलसी बुजुर्ग महिला, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर में सोमवार रात बीड़ी पीते समय रजाई में आग लगने से 75 वर्षीय सोना देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना रात करीब 4 बजे की है। सोना देवी अपने पति बुधराम के साथ कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बीड़ी जलाई। बीड़ी की जलती तिल्ली रजाई पर गिर गई, जिससे रजाई में आग लग गई। आग की लपटों और सोना देवी की चीखों को सुनकर उनके पति ने शोर मचाया।
परिवार के लोग तुरंत कमरे में पहुंचे। उन्होंने जलती रजाई से सोना देवी को बाहर निकाला और आग बुझाई। परिवार ने तत्काल उन्हें निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सोना देवी 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई हैं। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उनका इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी दे दी गई है। सोना देवी के बेटे जगदीश ने बताया कि सुबह कमरे से शोर सुनकर वे दौड़कर पहुंचे थे। घटना के बाद गांव के लोग भी घर पर जमा हो गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078829


