[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद सुरेश सिंह विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन, बच्चों को परोसे स्वादिष्ट व्यंजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शहीद सुरेश सिंह विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन, बच्चों को परोसे स्वादिष्ट व्यंजन

शहीद सुरेश सिंह विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन, बच्चों को परोसे स्वादिष्ट व्यंजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा

बुहाना : शहीद सुरेश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबी सहड़ में शुक्रवार 16 मई को शिक्षक इंद्राज यादव की ओर से कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को रसगुल्ला, नारियल की बर्फी, बेसन की बर्फी, सब्जी-पूरी तथा रायता आदि स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, भाईचारा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टाफ कर्मी मौजूद रहे। शिक्षक इंद्राज यादव ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन करने से उन्हें खुशी मिलती है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रिंसिपल अशोक कुमार ने शिक्षक इंद्राज यादव का आभार जताया।

Related Articles