[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों का चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन किया:कहा – तराजू में धांधली हो रही धांधली, एक क्विंटल की जगह 105 किलो तोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुरसीकर

किसानों का चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन किया:कहा – तराजू में धांधली हो रही धांधली, एक क्विंटल की जगह 105 किलो तोला

किसानों का चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप, प्रदर्शन किया:कहा - तराजू में धांधली हो रही धांधली, एक क्विंटल की जगह 105 किलो तोला

सादुलपुर : सादुलपुर-सिद्धमुख में क्रय-विक्रय सहकारी समिति केंद्र पर किसानों ने चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र के सामने धरना शुरू कर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

किसानों का आरोप है कि केंद्र पर लगे तराजू में धांधली की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा एक क्विंटल चने की जगह 105 किलो चना तोला जा रहा है, जो किसानों के साथ धोखाधड़ी है। धरने पर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी पहुंचीं। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर रोष व्यक्त किया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पूर्व विधायक पूनिया ने इस धांधली के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल लोग ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles