[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक के विरोध में SFI का प्रदर्शन:मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- 22 लाख छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

NEET पेपर लीक के विरोध में SFI का प्रदर्शन:मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- 22 लाख छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़

NEET पेपर लीक के विरोध में SFI का प्रदर्शन:मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- 22 लाख छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : नीमकाथाना में शनिवार को छात्र संगठन SFI ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। SNKP महाविद्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने NTA को रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

SFI के जिला महासचिव विक्रम यादव ने कहा- देशभर में करीब 22 लाख छात्र NEET परीक्षा की तैयारी वर्षों तक मेहनत से करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों और अभिभावकों के विश्वास को तोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि कई अभिभावक मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण छात्रों का मनोबल टूट रहा है।

सरकार पर पेपर माफियाओं के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान SFI कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान तहसील महासचिव मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक रावत, मोहित यादव, अमित चैची, पुष्कर फागना, दिनेश, मनीष शर्मा सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Related Articles