10 हजार रुपए का इनामी आरोपी दर्शन सिंह जयपुर से गिरतार
10 हजार रुपए का इनामी आरोपी दर्शन सिंह जयपुर से गिरतार
पिलानी : क्षेत्र की गांव पिपली में कपास फैक्ट्री से लूट के आरोपी बदमाश को पुलिस ने जयपुर से गिरतार किया है। एजीटीएफ जयपुर, झुन्झुनूं तथा पिलानी पुलिस टीम ने जयपुर में संयुक्त कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल की है। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि गिरतार आरोपी दर्शन सिंह पुत्र महेश उर्फ बिटु 26 साल हरियाणा के लोहारू कस्बे का निवासी है। गौर तलब है कि पिलानी थाना क्षेत्र के गांव पीपली से लाडुन्दा को जाने वाली सड़क पर स्थित कपास फैक्ट्री में जनवरी 2023 में हथियारबंद युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 8 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस को घटना में तीन बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दो बदमाशों को पहले ही गिरतार कर लिया था। तीसरा मुय आरोपी दर्शन सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने दर्शन सिंह को गिरतार करने के लिए दस हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस अधिकारी कमल सिंह को आरोपी के जयपुर में होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार दस हजार रूपये के ईनामी अपराधी दर्शन सिंह को जयपुर से दस्तयाब कर गिरतार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरतार आरोपी दर्शन सिंह शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ हरियाणा के लोहारू तथा राजलदेसर सहित विभिन्न स्थानों में कई मामले दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971460


