सीगड़ को दिल्ली में ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया
सीगड़ को दिल्ली में 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : बड़वासी निवासी सुभीता सीगड़, जो पंचायत समिति सदस्य और प्रदेश महासचिव जयपुर संभाग प्रभारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पदाधिकारी हैं, को दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी भवन, नई दिल्ली में हुआ था, और इसे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सुभीता सीगड़ की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राजस्थान के महिला समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1970855


